मयूरभंज, सारसकणा, 9 सितंबर: रोटरी इंटरनेशनल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब ऑफ बारीपदा हेरिटेज की ओर से सारसकणा ब्लॉक के पाकटिया पंचायत अंतर्गत चंद्रमोहन हाईस्कूल, दिघी परिसर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन तरणीसेन धल के नेतृत्व तथा सचिव संजीव कुमार दंडपाट की देखरेख में आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यरंजन पटनायक ने अतिथियों का परिचय कराते हुए पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय प्रदान कर रोटेरियन सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष तरणीसेन धल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और क्लब की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उत्तरीय प्रदान किया तथा दसवीं कक्षा के लिए ओस्टा टेस्ट पेपर का एक सेट छात्रा प्रतिमा टुडू को प्रदान किया।शिक्षा कार्यक्रम के तहत रोटेरियन पी.पी. नलिन कुमार चौधरी एवं पी.पी. संतोष कुमार कास ने विद्यार्थियों से मौखिक क्विज, सामान्य ज्ञान एवं विषय आधारित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को तत्काल पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।वहीं स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई और दांतों से संबंधित बीमारियों के कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। किशानतांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दंत चिकित्सक डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने विद्यालय के कुल 66 छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया।इस दौरान पी.पी. प्रदीप कुमार नायक, सदस्य चित्तरंजन पलता, पी.पी. संतोष कुमार कास एवं पी.पी. नलिन कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान और विषय आधारित प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया।कार्यक्रम की स्मृति में क्लब की ओर से विद्यालय परिसर में एक आम का पौधा भी लगाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार भंज, राजीव कुमार पात्र, गोलक बिहारी महांत, शिवशंकर पुट्टी, हिमांशु शेखर साहू, चित्तरंजन महांत, बसंत कुमार महांत तथा कर्मचारी रामसाय माझी, मृत्युंजय दलेई, सुधीर चंद्र महांत और शशिकांत महांत ने सहयोग किया।अंत में रोटरी क्लब के सचिव संजीव कुमार दंडपाट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।