खबर सहारनपुर से
थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से,किया एक मासूम की हत्या की घटना का जोरदार खुलास
इंस्पेक्टर कपिल देव ने अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान गांव दुमझेडा के कच्चे पक्के रास्ते से पकड़े एक महिला सहित दो हत्याभियुक्त
अभियुक्तों की निशानदेही पर एक स्लेटी बैग,दो तकिए,घटना में प्रयुक्त टेम्पू,चूल्हे की राख व मृतक सरफराज की जली हुई चप्पलें पुलिस ने की बरामद
जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा भी पत्रकारों के साथ एक वार्ता के दौरान किया गया
थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने किया,एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश
इस गिरोह के 3 सदस्य अनिल,आबिद उर्फ मिन्टू उर्फ कर्नल व पिंकी छोटी रेलवे लाईन स्थित खलासी लाईन से गिरफ्तार
जिनके कब्जे मोके से 3 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के,2 छोटी एल्फी की डब्बी,12000 रूपए नकद एवम घटनाओं में प्रयुक्त एक बाईक बरामद
जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारो के साथ एक वार्ता के दौरान किया गया
आज थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से जहां एक 8 वर्षीय बच्चे की हत्या का जोरदार भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफतार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टेम्पू,बैग सहित और बहुत कुछ बरामद किया,तो वहीं थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफतार।जिनके पास 3 एटीएम कार्ड,नकदी एवम घटनाओं में प्रयुक्त बाईक की बरामद।इन दोनों घटनाओं का आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारों के समक्ष जोरदार खुलासा किया गया।आपको बता दें,कि क़स्बा चिलकाना निवासी नगमा पत्नी दिलशाद ने 11 मई 2025 को थाना चिलकाना पंहुचकर अपने 8 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिस मामले को इंस्पेक्टर कपिल देवने गम्भीरता से लेते हुए दो पुलिस टीमों का गठन कर गुम हुए बच्चे सरफराज की तलाश में लगा दी।जिसका शव 12 मई 2025 को थाना बेहट क्षेत्र में मिलने से चिलकाना पुलिस ने हत्यारो की तलाश में अपना काम और तेज़ी के साथ करना शुरू कर दिया।आज जैसे ही इंस्पेक्टर कपिल देव को सूचना मिली,कि सरफराज के हत्यारे मां बेटा कस्बा छोड़कर भागने की फिराक मे है,तो इंस्पेक्टर कपिल देव ने बिना कुछ देरी किए अपनी एक बडी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह,महिला उपनिरीक्षक सुमन,हेड कांस्टेबल तरूण,कुलदीप, कांस्टेबल सावन कुमार एवम रोहित कुमार के साथ हत्याभियुक्तो की तलाश में गांव दुमझेडा के कच्चे पक्के रास्ते की और भागे जहां से इन दोनों मां बेटे जरीना पत्नी इकराम उर्फ कालू तथा मुस्तफा उर्फ कोबरा पुत्र इकराम उर्फ कालू दोनों ही निवासी मौहल्ला जाकिर हुसैन क़स्बा चिलकाना को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिन्होंने पुलिस के सामने 8 वर्षीय मासूम सरफराज की हत्या करने का जुर्म इकबाल भी कर लिया।जिनकी निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक स्लेटी बैग,टेम्पू,मृतक की जली हुई चप्पलें,दो तकिए व चूल्हे की राख बरामद की गई।आपको यह भी बता दें,कि इस मासूम सरफराज को पुरानी रंजिश के कारण मोत के घाट उतारा गया।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारो के समक्ष भी किया गया।
इसके अलावा
धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों का पैसा हड़पने वाले एक एटीएम कार्ड चोर गिरोह का आज थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने किया जोरदार पर्दाफाश। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों अनिल पुत्र खजान सिंह निवासी जनपद गौतमबुद्धनगर,आबिद उर्फ मिन्टू उर्फ कर्नल पुत्र ताहिर निवासी जनपद गौतमबुद्धनगर एवम पिंकी पुत्र जतीजी निवासी जनपद गौतमबुद्धनगर को चेकिंग के दौरान चौकी खलासी लाईन क्षेत्र छोटी रेलवे लाईन से किया गिरफतार,जिनके पास मौके से 3 अलग अलग बैंकों के एटीएम कार्ड,12000 रूपए नकद,दो एल्फी की डब्बी तथा घटनाओं में प्रयुक्त बाईक भी बरामद की गई।इस घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी के अलावा उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह,सुशील कुमार, रणवीर सिंह,हेड कांस्टेबल कपिल कुमार,कुलदेव,कांस्टेबल सचिन,शांतानु एवम सुमित शामिल रहे।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी व्योम बिंदल द्वारा पत्रकारो से एक वार्ता के दौरान भी किया गया।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़