सहारनपुर। थाना नकुड क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा सैनी समाज पर किए गए हमले की सैनी महापंचायत द्वारा घोर निंदा की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व में घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना गया। जिला अध्यक्ष में चेतावनी दी की इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी घायलों का हाल-चाल जाना और पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
आपको बता दे की थाना नकुड क्षेत्र गांव मोहिउद्दीनपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा सैनी समाज के एक घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैनी महापंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीरज सैनी, दीपक सैनी जिला मंत्री, अंकुश सैनी ब्लॉक उपाध्यक्ष आदि लोग जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना और घटना की जानकारी की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी घायलों का हाल-चाल जाना। सैनी महापंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि समाज के प्रति ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं का जवाब देने के लिए सैनी समाज सक्षम है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आह्वान किया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़