धार से इमरान खान की रिपोर्ट
विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैरी मार्गरेट फ्रांसिस डेविड, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश प्रदीप सोनी ने गुरुवार को स्थानीय जिला जेल का निरीक्षण किया। साथ में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के चीफ सतिश ठाकुर डिप्टी चीफ निती आचार्य सोनी एवं असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल हर्षवर्धन चौहान, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल आदित्य फाटक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गई। मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कैदियों से खाने की गुणवत्ता, पेशी और मुलाकात की व्यवस्था की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज के लिए किसी बंदी को बाहर भेजने की प्रक्रिया पर भी जानकारी ली। न्यायाधीश सोनी ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता और प्ली बार्गेनिंग योजना की जानकारी दी। उनके मामलों से जुड़े कानूनी प्रावधान और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान बंदी, जेल स्टाफ और जेल अधीक्षक वहां पर उपस्थित रहे।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश