दुद्धी सोनभद्र । रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर अवैध कब्जा और भवन निर्माण का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण बाघराय पुत्र स्वर्गीय कलंदर निवासी ग्राम बैरखड़ ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि भू-माफिया मेराज अहमद और उनके पुत्रगण वन विभाग की आराजी संख्या 2828क/3.0660 हेक्टेयर भूमि पर पक्का मकान निर्माण कर रहे हैं और हरे पेड़ बड़े पैमाने पर काटे गए हैं।
बाघराय ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वन विभाग की भूमि पर पक्का मकान निर्माण करने से रोका जाए और जो निर्माण हुआ है उसे ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग की भूमि पर पक्का मकान निर्माण कर लेते हैं तो वन विभाग की अपूरणीय क्षति होगी।
बाघराय ने फॉरेस्ट अधिकारियों से और जिला प्रशासन से रिजर्व वन भूमि से तत्काल अवैध कब्जा को हटाने और वन भूमि पर भवन निर्माण को तत्काल डिमोलिश किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की भूमि की सुरक्षा करना आवश्यक है और अवैध कब्जा रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। ग्रामीण की मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी। वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।
वन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन की मौन इस मामले में सवाल खड़े करती है। आखिर क्यों प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है? यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और वन विभाग की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह