दुद्धी सोनभद्र।तहसील क्षेत्र के मल्देवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 7 वर्षीय बालक अमन पुत्र श्याम बिहारी गौड़ की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे की है, जब अमन गांव के बच्चों के साथ घर से कुछ दूर खेल रहा था।
बताया जाता है खेलते समय अमन टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गया ।
आनन फानन में ग्रामीणों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल और परिवार की मदद से बालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने कहां इस घटना से विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर होती है, जो अक्सर टूटे हुए तारों को समय पर बदलने में विफल रहता है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विभाग को सख्त कदम उठाने चाहिए।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह