नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
चौपारण थाना काण्ड सं0- 151/25 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायीक हिरासत में।
हजारीबाग: 27 मई 2025 को सुबह पुलिस अधीक्षक महोदय, हजारीबाग द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम परसातरी के मुन्नी लाल यादव पिता- कैलाश यादव के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एंव देशी महुआ शराब तस्करी करने के लिए छुपा कर रखा हुआ है। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में ग्राम परसातरी स्थित मुन्नी लाल यादव के घर के पास पहुँचा तो एक व्यक्ति बिना नम्बर का हरा रंग का स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल पर प्लास्टिक के बोरी में तीन पेटी अंग्रेजी शराब एंव करीब 200 लीटर देशी महुआ शराब लोड करते हुए रंगे हाँथ पकड़ा गया । तत्पश्चात पकड़े गये व्यक्ति को कब्जे में लेकर मुन्नी लाल यादव का घर का विधिवत तलाशी लिया गया । तलाशी के क्रम में मुन्नी लाल यादव के घर से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । इस संबध में चौपारण थाना काण्ड सं0- 151/25 दिनांक- 27 मई 2025 धारा-272/274/275/292/317(5)/3(5) भा0 न्या0सं0 एवं 47 (A) उत्पाद अधि० अंकित किया गया एवं इस काण्ड में संलिप्त अभियुक्त विजय कुमार पिता- जुगल यादव सा0 मचरक थाना फतेहपुर जिला- गया बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है एवं अन्य संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है।