नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त को जनता दरबार में लगभग एक दर्जन फरियादियों ने किया आवेदन।
समस्याओं को तवरित समाधान होतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश
हजारीबाग: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में शिक्षकों की पुनः नियुक्ति, फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच, भूमि पर अवैध अतिक्रमण,विद्यालय में नामांकरण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, रंगदारी मांगने, भूमि हड़पने, भू-मुआवजा, नियुक्ति, रसीद निर्गत करना, बीपीएल सूची में नामांकन, मारपीट, चिकित्सा अनुदान तथा रोजगार दिलाने जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रमुख आवेदनों मे कोर्रा लाखे से मोहम्मद फारूक ने बीपीएल के अंतर्गत अपनी बच्ची का नामांकन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में करवाने हेतु आवेदन दिया। बहिमर कटकमसांडी से प्रियंका सिंह ने लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने के संबंध में आवेदन दिए। हुडहुरू बाबा पथ, ग्रामीणों के द्वारा सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध होने के संबंध में आवेदन समर्पित किए गया। ग्राम बलौदर बड़कागांव, से हुरू महतो ने स्थल जाँच करवाने के संबंध में आवेदन समर्पित किये। कोलघट्टी से रंजना देवी ने बटवारा की गई भूमि पर रिश्तेदारों के द्वारा गृह निर्माण नहीं होने देने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिए। ग्राम भंडारा प्रखंड पदमा से, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ने अपनी बच्ची का नामांकन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में करने के संबंध में आवेदन देकर उपायुक्त से अपील की। चरही थाना क्षेत्र से निराला प्रसाद सिंह ने जमीन के सामने आवे तरीके से हो रहे अतिरिक्त कमल को रोकने के संबंध में उपायुक्त से समक्ष आवेदन समर्पित किया। ग्राम बेतलु प्रखंड केरेडारी से, घर बनाने के क्रम में रिश्तेदारों के द्वारा गाली-गलौज करने एवं धमकी देने के संबंध में आवेदन दिए। ओकनी तेली टोला से, नमिता देवी ने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपनी बच्ची का नामांकन विद्यालय में करने के संबंध में उपायुक्त के समक्षआवेदन प्रस्तुत किया।
फूल कुमारी देवी ने गाँव के मुख्य मार्ग पर सड़क बनवाने हेतु आवेदन दिए।
बनासो विष्णुगढ़ से निर्मल रजक ने विपक्षीगण द्वारा जमीन हड़पने एवं बाउंड्री वॉल तोड़कर रास्ता बनाने के सम्बंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर गुहार लगाई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले की शीघ्र जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।