ग्रामीण हमेशा कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर
जिम्मेदारों के द्वारा नहीं दिया जाता कोई ध्यान शिकायत के बाद भी नहीं नहीं हुआ समस्या का समाधान
केंद्र और राज्य सरकार गांव और मजरो के विकास के लिए चाहे जितनी भी हूं कार भरे लेकिन जिम्मेदारों के ऊपर सरकारों का कोई असर नहीं दिखता जिसका जीता जागता साबुत शिवपुरी मजरे का रास्ता है नांदी ग्राम पंचायत के शिवपुरी मजरे के लोगों को हमेशा कीचड़ और पानी भरे रास्ते से आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड से शिवपुरी जाने का एक ही रास्ता है जिसमें हमेशा 12 महीना पानी का भराव बना रहता है क्योंकि रास्ते में ही हैंडपंप लगा है जिसका सही पानी निकासी नहीं की गई है और ना ही वहां बने खड़ंजा को ऊंचाई दी गई जिससे यहां हमेशा जलभराव बना रहता है खास बात यह है कि नांदी ग्राम पंचायत की राशन दुकान भी यही है जिससे लोगों को राशन लाने में काफी कठिनाई होती है ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण समय अधिकतर लोग यहां पर गिरते रहते हैं जिससे उनका गला भी खराब हो जाता है मजरा निवासी चंद्र प्रकाश एडवोकेट का कहना है कि कई बार मैं इस रास्ते के बारे में ग्राम प्रधान और सचिव से बनवाने के संदर्भ में बात भी की है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ वही महेश हाउ का यादव बुद्धन सिंह आदि लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से गांव के सभी लोग आते जाते हैं यहां तक की पंचायत मित्र भी यही के हैं और प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं लेकिन वर्षो बीत गए आज तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया आगे लोगों का कहना है कि पुरुषों की बात तो ठीक है लेकिन इस रास्ते से औरतें कैसे गुजरती होंगी इसका अंदाजा आप स्वयं कर सकते हैं ग्रामीणों के द्वारा आगे बताया गया कि नेताओं को जब वोट की जरूरत पड़ती है तभी यहां दिखाई देते हैं और चुनाव के बाद कोई भी नेता 5 वर्ष फिर यहां झांकने तक नहीं आते नेताओं को जब वोट की आवश्यकता होती है तब गांव मजरो मैं जाकर जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ऐसा गुमराह करते हैं की यह जीतने के बाद यहां विकास की गंगा बहा देंगे लेकिन जब जीत जाते हैं तब उन्हें गांव मजरो का ही नहीं बलिक पूरे जिले और प्रदेश का ही विकास भूल जाता है उन्हें फिर शायद यह याद ही नहीं रहता की हम जनता के द्वारा चुने गए हैं और जनता हमें गांव क्षेत्र और जिले के विकास के लिए चुना है इन लोगों का कहना है के गांव मजरो के विकास केवल कागजों में होता है क्योंकि सच्चाई देखने का समय ना तो शासन के पास है और ना ही प्रशासन के पास इसलिए गांव में सब राम भरोसे वाला काम रहता है ,सी एल सिंह जिला रिपोर्टर चित्रकूट