एक तरफ केंद्र और राज्य सरकारें तालाबों का सुंदरीकरण करा कर वृक्षारोपण का कार्य करा कर हर वर्ष अरबों खरबों रुपए खर्च कर रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद चित्रकूट के मानिकपुर ब्लाक के बोरी पोखरी चौराहे के वर्षों पुराने तालाब पर दुकान लगाने के लिए अवैध कब्जा करने की होड़ मची हुई है आपको बता दें कि बोड़ी पोखरी चौराहे मैं व्यापारियों द्वारा अवैध कब्जा कर दुकानें लगाई जाती थी जिस पर सहायक अभियंता निर्माण खंड 1 लोक निर्माण विभाग चित्रकूट द्वारा 18 जून 2021 को अवैध कब्जा होने के कारण मार्ग के क्रॉसिंग पर आ दृश्यता के संबंध में चौराहा बोडी पोखरी पर झांसी मिर्जापुर मार्ग एवं राजापुर रायपुरा मानिकपुर मार्ग एक दूसरे को काटती हैं इस चौराहे पर लोगों द्वारा अवैध दुकानें बना कर कब्जा कर लिया गया है जिसके कारण आने जाने वाले साधनों को स्पष्ट दृश्यता प्राप्त नहीं हो पाती और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है इस कारण झांसी मिर्जापुर मार्ग के मध्य से दोनों तरफ पचपन पचपन फीट एवं राजापुर रायपुरा मानिकपुर मार्ग के दोनों तरफ 30 30 फ़ीट अवैध कब्जा 3 दिन के अंदर हटाने का आदेश दिया गया था जिस पर कुछ होटल दुकानदारों को छोड़कर सभी लोग तालाब पर अवैध कब्जा कर दुकान निर्माण कर रहे हैं जबकि कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि कहीं भी किसी भी तालाब पर अवैध कब्जा होने पर उसे तत्काल प्रशासन द्वारा हटाया जाए लेकिन प्रशासन के उदासीनता के कारण केंद्र और राज्य सरकार की मंशा पर भी पानी फेरा जा रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार की यही मंशा है कि तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन पर वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए गांव के लोगों ने बताया कि हमारे नाम ना डालिए गा क्योंकि नाम डालने पर गांव में लोग दुश्मनी मान लेते हैं इस कारण से कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है जबकि दबी जुबान से सब लोग यही कहते हैं कि दुकानदारों के कारण तालाब का पानी भी खराब हो जाएगा तथा पानी पर प्रदूषण फैल जाएगा जिससे तालाब का पानी पीने और स्नान करने लायक नहीं बचेगा लोगों ने प्रशासन से तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है
संजय मिश्रा ब्यूरो रिपोर्टर
इंडियन टीवी न्यूज़ चित्रकूट उत्तर प्रदेश