वाराणसी : लोहता में इंटरलाकिंग के ईंट से लदा ट्रक पलटा, चालक फंसा
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली /वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता गांव में रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव निवासी कंचन पाण्डेय (45) ट्रक में फंस गया। जबकि खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसके बाद खुद के प्रयास से ट्रक में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
प्रधान दिनेश पटेल ने बताया कि ट्रक इंटर लॉकिंग के लिए ईंट लादकर कोरौता गांव पहुंचा था। कोरौता गांव में सड़क किनारे जल निगम की पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी पाट दिया गया था। अचानक ट्रक का पहिया उसी मिट्टी में धंसने के बाद पलट गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। क्रेन मंगवाया गया। इसके बाद ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। वहीं घायल चालक को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।