जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली
पलेरा।। नगर पलेरा में सरकारी महकमा मासूमों की जान को लेकर गंभीर नहीं है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को पलेरा से नौगांव-छतरपुर मार्ग पर चल रही बसों में देखने को मिल रहा है। यहां थाना तिराहे पर बस चालक नियमों को ताक पर रखकर स्कूल जाने वाले बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन बसों पर स्कूल के बच्चे लटक कर सफर कर रहे हैं। जबकि कई बार हादसे भी हो चुके हैं । उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने इसको लेकर सुध नहीं ली है। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों का कहना है कि रोजाना यह नजारा देखकर साफ पता चल रहा है एक जरा सी चूक इन छात्रों को मौत के मुंह में ले जा सकती है। चंद पैसो के फायदे के लिए बस स्टाफ रोज़ स्कूल के बच्चो को ऐसे ही ढोकर स्कूल ले जाते है। वही नगर परिषद से लेकर पुलिस विभाग के अधिकारी ऐसे मामलों पर अपनी आंखें मूंदे बैठे है। उनकी आंखें तब ही खुलेंगी जब शायद कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।