सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में वारण्टी/ वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में मंगलवार को 17.06.2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः विनोद कुमार राय पुत्र सुरेन्द्र कुमार राय निवासी चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र,लखपतिया देवी पत्नी स्व0 राम बचन यादव निवासी मेन रोड रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र व नीशु कुमार पुत्र लोकनाथ पाण्डेय निवासी d-451(t) मुरलीगढ़ी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया । इनकी गिरफ्तारी से पिपरी क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 राजेश,उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, हे0का0 शंकर लाल,हे0का0 महेश कुमार सरोज,का0 अजीत कुमार,
का0 सुनील कुमार खरवार,म0का0 नेहा गिरी,म0का0 रेनू यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र शामिल रहे ।