कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन को एक जन-आंदोलन के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष निक्कू जी, असगर आलम, शाजिया नाज, हरिओम मिश्रा, दुष्यंत राणा, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, इमरान कुरैशी अशोक सैनी प्रदेश सचिव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
लोकतंत्र रक्षा का संकल्प युवा कांग्रेस द्वारा “रन फॉर डेमोक्रेसी” रैली आयोजित की गई, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का संदेश दिया गया
संगठनात्मक मजबूती पर बल जिला कांग्रेस बैठकों में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई ।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़