छुटमलपुर: चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष पर हंगामे का आरोप
छुटमलपुर : चमारीखेड़ा के सय्यद माजरा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के उपाध्यक्ष सचिन चौधरी पर हंगामा, बैरियर तोड़ने और टोल फ्री करने का आरोप लगा है। टोल प्रबंधक राजन तिवारी ने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराई कि रात में सचिन चौधरी ने टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज की और बैरियर तोड़कर टोल संचालन बाधित किया। घटना की वीडियो फुटेज उपलब्ध है। तिवारी ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़