नशामुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत आबकारी विभाग एवं नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने जनपद के सभी नशामुक्ति केन्द्रो पर जाकर किया जागरूक
अवैध नशे की जड़ें काटने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के कुशल एवं प्रभावी मार्ग निर्देशन में आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार व आबकारी निरीक्षक बिन्द्रेश कुमार व आबकारी निरीक्षक महेश नन्दन लाल व आबकारी निरीक्षक विकास चौधरी ने जिले में अपनी कार्यशैली और समर्पण के साथ नई नई मिसाले कर रही कायम
मुज़फ्फरनगर।अवैध नशे की जड़ें काटने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के कुशल एवं प्रभावी मार्ग निर्देशन में आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार व आबकारी निरीक्षक बिन्द्रेश कुमार व आबकारी निरीक्षक महेश नन्दन लाल व आबकारी निरीक्षक विकास चौधरी की टीम ने जिले में अपनी कार्यशैली और समर्पण के साथ नई नई मिसाले कायम कर की हुई है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में विभाग ने नशे के खिलाफ न केवल कठोर छापेमारी और कड़ी कार्रवाई तेज की हुई है, बल्कि जनभागीदारी के लिए प्रभावी जागरूकता अभियान भी चलाए हुए हैं, जिससे नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।आबकारी निरीक्षकों की टीम लगातार दिन-रात लगे रहकर अवैध नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई कर रही है तो वही चल रहे विशेष नशामुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत आबकारी विभाग एवं नारकोटिक्स की एक संयुक्त टीम ने जनपद के सभी नशामुक्ति केन्द्रो पर जाकर अवैध नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे के नुक्सान एवं उनके जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रवाहो के बारे में बताया गया एवं उनको किसी भी प्रकार का नशा न करने की हिदायत दी गयी वे नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत, आबकारी विभाग नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और अवैध शराब के सेवन से होने वाले नुकसान से भी जागरूक कर रहा है।आबकारी निरीक्षको की टीम नशा मुक्ति केंद्रों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति को बढ़ावा देना और अपराधों को रोकना है। तस्लीम बेनकाब रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़