13 वर्ष की नाबालिक अपहर्ता को 24 घण्टे में दस्तयाब करने में थाना अतरेटा पुलिस को मिली सफलता।
दतिया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी सेंवढा अजय चानना के मार्गदर्शन में उनि. अंशुल अरोरा थाना प्रभारी अतरेटा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अप. क्र. 26/25 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 19.06.25 को गई अपहर्ता को तलाश कर दिनांक 20/06/25 को बस स्टेण्ड दतिया से अपहर्ता को दस्तयाब किया गया है।
उक्त कार्यवाही में – उनि. अंशुल अरोरा थाना प्रभारी अतरेटा, उनि. साधना शर्मा,सउनि.राजबहादुर सिंह चौरसिया, प्रआर. 329 अशोक कौरव, आर. 780 जगेन्द्र सिंह चौहान, आर.469 संजय सोलंकी, आर. चालक 63 देवेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव