नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग: मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन कर्जन ग्राउंड स्थित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम, हजारीबाग में किया गया। इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक संतुलन स्थापित कर नशा एवं अन्य व्यसनों से दूर रहने में भी सहायक सिद्ध होता है। मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।