बोधेगाव जियो कंपनी के कार्यालय के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से लोगो मे बातचीत,
शेवगांव तालुका के बोधेगांव में शेवगांव-गेवराई राज्य मार्ग पर जियो कंपनी के कार्यालय के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बोधेगांव के निकट काम्बी निवासी कैलास काकासाहेब काकड़े के रूप में हुई है। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सुनील पाटिल, पुलिस निरीक्षक संतोष मुटकुले, पुलिस उप-निरीक्षक प्रवीण महाले, सहायक उप-निरीक्षक राजेंद्र सासने और हेड कांस्टेबल ईश्वर गरजे और पोलीस के टीम ने शुक्रवार के दिन घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए।
पांडुरंग निंबालकर
महाराष्ट्र,अहिल्यानगर शेवगांव