नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
एनटीपीसी बरवाडीह के खिलाफ विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो हुए शामिल।
हजारीबाग /बड़कागांव: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो टाइगर जयराम कुमार महतो साइकिल पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और समर्थकों सह विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। विस्थापितों की प्रमुख मांगों में “कट ऑफ डेट” नीति में संशोधन, एकमुश्त मुआवजे का भुगतान वर्तमान दर पर करना, नीति निर्धारण में ग्राम प्रतिनिधियों को शामिल करना और विस्थापित युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना शामिल है।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। धरने को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। एक जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे इन मांगों को आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाएंगे। जीएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है।
विस्थापितों का यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज़ होने के संकेत दे रहा है।