राजस्थान के जिला करौली में दलित अधिकार कन्द्र के तत्वाधान में गांव चैनपुर ब्लॉक मासलपुर में सामाजिक आर्थिक उत्थान के विकास की याजनाओं पर जगरूवता शिविर का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र के जिला सामान्य मीठालाल जाटव ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित सामाजिक आर्थिक उत्थान व विकास की योजनाओं की जानकारी देते हए कहा कि जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति जो योजनाओं का लाभ नही ले पा रहे है जिसके कारण उनका अर्थिक व सामाजिक विकास नही हो पा रहा है और सरकार ने दलित व कमजोर व्यक्तियो के आर्थिक उत्थान क लिए कई प्रकार की योंजनाये संचालित कर रखी है जिनमें श्रम विभाग की कौशल विकास योजना हिताधिकारी की मूत्यु पर सहायता राशि निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़िता हेतू सहायता योजना स्टैडअप इंडियां योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक न्याय एवंअधिकारित विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना, छात्रावास योजना, अनुपति योंजना, एकल नारी पैशन योंजना, विधवा पुर्नर्विवाह उपहार सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना इत्यादि की जानकारी प्रदान की और कहा की सभी योजनाओं में पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर लाभ ले सकता है। राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफ़ी प्रयासों के बाद एससी एसटी डेवललपमेट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर फंड का सदुउपयोग कराना होगा। और वीरेन्द्र कुमार जाटव एडवोकेंट एवं सामाजिक कार्यकता आप ने कहा कि पालनहार योजना अनूजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राजश्री योंजना ,नरेगा एक्ट गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति आदि योजनाओं के बारे में बताते हुए शिक्षा पर जोर देते हए कहा कि मानव शिक्षा से ही उन्नांति कर सकता है और शिक्षा के विना मानव का विकास अधूरा है इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है ।तब जाकर मानव देश का विकास सम्भव है तथा शिक्षा से ही व्यक्ति अपने अधिकारों को जान सकता है। महिलाओं का शिक्षा व जागरुकता के अभाव में शोषण व अत्याचार का शिकार होना पड़ता है। और जागरूकता शिविर में गांव के सादू लाल वार्ड पंच ने बताया कि शिविर में इत्यादि योजनओं की जानकारी दी और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चन्द जाटव, रामपुर धाबाई , गुड्डी, प्रेम बाई कृष्णा सहित कई गांव बालों ने अपने अपने विचार रखे।
*न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केलादेवी करौली राजस्थान।*