सतन्याव गांव मे सड़क के किनारे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा दो लोग घायल सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया रिफर खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव का है, जहां के रहने वाले राजबहादुर पुत्र धनपत उम्र करीब 40 वर्ष यह अपना ट्रैक्टर लेकर छोटा पुत्र गोपी उम्र 55 वर्ष,निवासी सतन्याव के साथ खेतों में अहली करने के लिए आज गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें सवार छोटा व चालक राज बहादुर ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही अन्य ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत ट्रैक्टर में दबे दोनों लोगों को निकाल कर निजी साधन से सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट