रिपोर्टर सुनील शुक्ला
जबेरा विधानसभा की जनपद जबेरा और तेंदूखेड़ा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 40 निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। यह जानकारी मंत्री अनुज सत्येंद्र सिंह ने सिंग्रामपुर में आयोजित बैठक में दी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और पालक शिक्षक समितियों के साथ चर्चा की गई।
सिंग्रामपुर क्षेत्र में 7 निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे- जिसका शुभारंभ 7 जुलाई से होगा इन केंद्रों पर विद्यार्थी नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।- राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में यह कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं।- मंत्री अनुज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होंगे।- उन्होंने पालक शिक्षक समितियों को कार्य योजना की जानकारी देते हुए नवोदय चयन परीक्षा में शामिल होने का सुनहरा अवसर बताया – पालक शिक्षक समितियों का चयन किया गया और उन्हें कार्य योजना के क्रियान्वन की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं बीते वर्ष भी जबेरा विधानसभा में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग सेंटर खोले गए थे