जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर ने किया जेल का निरीक्षण
दतिया 28 जून 2025/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज शनिवार को जिला जेल दतिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सतीश वसुनिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया कु निधि मोदिता पिंटो, जेल अधीक्षक श्री ओपी पांडे, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियो की रहने की व्यवस्था बंदियो की समस्याएं व खानपान की जानकारी लेते हुए बंदियो के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियो की पहचान, जमानत एवं अपील के संबंध में जानकारी लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियो की सुविधा, बंदियो की कॉलिंग की सुविधा की जानकारी ली गई। निरीक्षण में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बंदी मुलाकात केंद्र, भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय साफ-सफाई, का जायजा लिया। उन्होंने जेल में स्थापित स्वास्थ्य केन्द का निरीक्षण किया एवं दवाओं की स्टॉक पंजी भी देखी व उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए एवं जेल के अंदर मिलने वाली सभी सुविधाओं का स्तर गुणवत्ता पूर्वक हो यह सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव