खबर सहारनपुर के बिहारीगढ़ से
राजाजी नेशनल पार्क के हाथियों का आंतक शुरू,
बंजारेवाला में हाथियों ने गन्ने के खेत में मचाया तांडव, भारी नुकसान.
बिहारीगढ़: राजाजी नेशनल पार्क से हाथियों का झुंड आबादी एरिया की तरफ किसानों के खेतों में घुसकर गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहा हैं। बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने बंजारेवाला निवासी महेंद्र सिंह (टेलर) के खेत में घुसकर गन्ने की फसल को रौंदते हुए बर्बाद कर दिया, पीड़ित किसान का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी जंगली जानवरों को खेतों की तरफ आने से रोकने का जरा सा भी प्रयास नहीं करते, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह तब है जब गांव के किसान रात्रि में नियमित रूप से अपनी फसलों को बचाने के लिए पहरा दे रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से बीती रात पहरा नहीं दे सके जिससे आज यह नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रिपो्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़