ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिले की सभी जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में जल गंगा संर्वधन अभियान समापन कार्यक्रम हुए आयोजित

```

इंडियन टीवी न्यूज

सुशील चौहान

 

जिले की सभी जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में जल गंगा संर्वधन अभियान समापन कार्यक्रम हुए आयोजित

 

 

 

बरघाट: जल स्रोतों के संरक्षण और पुर्नजीवन के लिए शासन द्वारा चलाये गए महत्वाकांक्षी जल गंगा संर्वधन अभियान का आज खंडवा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में समापन किया गया। इस अवसर पर सिवनी जिले के सभी जनपदों, ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के ग्राम लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा नदी तट पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया जनपद अध्यक्ष किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय प्रभारी सीईओ जनपद रेखा देशमुख की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बैनगंगा तट पर वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।कार्यक्रम स्थल पर खंडवा से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा व सुना गया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा अभियान के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले जलदूतों एवं आमजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह जिले की सभी जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए जनपद पंचायत छपारा में जनपद अध्यक्ष सदमसिंह वरकड़े जनपद उपाध्यक्ष प्रभात सिंह उपाध्यक्ष नगर परिषद छपारा शिवकांत सिंह के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी राकेश दुबे,धनौरा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्‍यक्ष गुलाब सिंह भलावी उपाध्‍यक्ष सुदीप मिश्रा जनपद सदस्‍य केरसिंह कुमरे नवल कुमार श्रीवास्‍तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *