गौ माता के सम्मान में बजरंग दल मैदान में
नगरपालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम नगर समिति द्वारा नगरपालिका सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले मैडम के नाम ज्ञापन नगरपालिका प्रभारी योगेश सोनी को सौंपा।बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर ने कहा कि नगर की गौमाताओं को जंगलों में छोड़े जाने की अमानवीय प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। गौमाताओं को पकड़कर जंगलों में छोड़ने से हिंदू जनमानस की भावनाओं को अत्यंत पीड़ा पहुंची है। हम गौमाता को केवल एक पशु नहीं अपितु “माता” स्वरूप में पूजते हैं। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है, जिसकी सेवा और रक्षा करना हम सभी का नैतिक, धार्मिक और सामाजिक कर्तव्य है। ऐसे में गौमाताओं को जंगल में छोड़ना उन्हें भुखमरी, हिंसक जानवरों और दुर्घटनाओं के हवाले कर देना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
हमारी मांगें निम्नानुसार हैं:1. नगर में घूम रही गौमाताओं को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण रोक लगाई जाए।2. गौमाताओं के लिए नगर में स्थायी गोशाला/अस्थायी शिविर स्थापित किया जाए, जहां उनकी देखरेख, भोजन एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था हो।3. जिन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा यह अमानवीय कार्य किया गया है, उन पर उचित कार्यवाही की जाए।4. नगरवासियों से संवाद स्थापित कर जनभागीदारी से गोसेवा की योजना बनाई जाए।
यदि इस विषय में त्वरित संज्ञान नहीं लिया गया तो नगर के सभी गौभक्त, सामाजिक संगठन और हिन्दू समाज जनांदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।उक्त अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ठाकुर,जिला गोरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा,जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा,जिला सह गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर,नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू,नगर उपाध्यक्ष नितिन शर्मा,नगर सह संयोजक कपिल यादव,नगर गौरक्षा प्रमुख चेतन रैकवार,इंदल रैकवार,साहिल जैसवाल,विक्रम पासी,राहुल तोमर,सचिन यादव,राजीव तोमर,रोहित तोमर एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।