गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने इस नवाचार का किया विधिवत शुभारंभ
ग्वालियर, 1 जूलाई 2025 । अब कमलाराजा अस्पताल में प्रसव के बाद मां की छुट्टी से पहले ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य शुरु हो गया है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत मंगलवार को की गई। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने इस नवाचार का विधिवत शुभारंभ किया और नवजात शिशुओं के पिता को उनका जन्म प्रमाण-पत्र सौंपा।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. धाकड़ ने कहा कि जन्म प्रमाण-पत्र हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो भविष्य में शिक्षा, चिकित्सा, पहचान व अन्य कानूनी कार्यों में आवश्यक होता है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अस्पताल से छुट्टी लेने से पहले यह प्रमाण-पत्र अवश्य प्राप्त करें। साथ ही अस्पताल स्टाफ को निर्देशित किया गया कि हर नवजात का प्रमाण-पत्र समय पर तैयार कर सौंपना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक नवजात का प्रमाण-पत्र समय पर तैयार हो और मां की छुट्टी से पहले हर हाल में परिजनों को दे दिया जाए। यह सुविधा न केवल माता-पिता को राहत प्रदान करेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगी। इस आयोजन में जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना, गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. यशोधरा गौर, सहायक अधीक्षक डॉ. माखनलाल माहौर, डॉ. अर्चना मौर्य, डॉ. सोनल कुलश्रेष्ठ, डॉ. राजकिशोरी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. नीलू, डॉ. नवीन दुबे सहित बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र पाकर खिला चेहरा
करैरा, शिवपुरी निवासी महादेवी वर्मा ने बच्ची का जन्म का जन्म दिया है। बुधवार को उसकी छुट्टी होने वाली थी, इससे पहले ही मंगलवार को उसको उसकी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र मिल गया। यह देख उसका चेहरा खुशी से खिल उठा और बोला कि सर, आपने मेरी परेशानी हल कर दी। अब मुझे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव