सड़क हादसा 6 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम कटौली बाजार मोड़ के पास एक 6 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
पीड़ित बालक रुद्र प्रताप पुत्र नंदलाल ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर का रहने वाला है। वह अपनी बुआ के साथ बाजार कर घर वापस लौट रहा था, तभी टेंपो से उतरकर सड़क पर खड़ा था कि इसी दरमियान दुद्धी से रेणुकूट के तरफ जा रही तेज रफ्तार कार टक्कर बालक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां डॉ शाह आलम ने घायल बालक का इलाज किया और सिर में गंभीर चोट के कारण उसे कोमा में बताते हुए तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालक की बुआ बीडीसी भगवती देवी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए ले गई।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह