गुढ़ नगर परिषद की लचर व्यवस्था उजागर, कीचड़ और बदबू से बेहाल नागरिक
गुढ़ (indian tv news) – प्रदेश की चर्चित नगर परिषद गुढ़ की व्यवस्थाएं इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पूरा नगर कीचड़ से सना नजर आ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे नगरवासियों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के. एन. सिंह की निष्क्रियता और उदासीनता साफ झलक रही है। नगर की हालत बद से बदतर हो चुकी है लेकिन सीएमओ साहब अपने कार्यालय में वसूली तंत्र में व्यस्त नजर आते हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूरे नगर में इनके दलाल सक्रिय हैं जो अवैध वसूली कर उन्हें हिस्सा पहुंचाते हैं।
नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगरवासियों ने जल्द से जल्द प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।
रीवा से ब्यूरो चीफ (कृष्णा द्विवेदी)