प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत। खबर जनपद बांदा के क्षेत्र बबेरू अंतर्गत विकासखंड कमासिन के खरौली गांव का है जहां पर आज मां दुर्गा बाल विद्या मंदिर खरौली में मेधा सम्मान समारोह मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा बबेरू एवं कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने सरस्वती मां पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा गोमती देवी 87% प्रतिशत, पाकर प्रथम स्थान एवं पूर्णिमा देवी 85% प्रतिशत पर द्वितीय स्थान, तथा श्रुति सिंह 79%प्रतिशत लेकर तृतीय, स्थान पाकर अपने विद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें आज विद्यालय परिवार के द्वारा छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा गोमती देवी को साइकिल एवं नगद पुरस्कार तथा द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा पूर्णिमा देवी को 6 कुर्सियों का सेट व मेज एवं नगद पुरस्कार तथा तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा कुमारी श्रुति सिंह को कुर्सी तथा मेज का सेट देकर सम्मान किया गया इसी प्रकार अन्य छात्र/छात्राओं को अच्छे नंबर पाने वालों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घड़ी प्रदान की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा एवं प्रदीप मिश्रा मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे उन्हें और अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्री राम द्विवेदी, योगेंद्र विश्वकर्मा ग्राम पंचायत सचिव, ऊधौ सिंह परिहार वरिष्ठ भाजपा नेता, मर्का मंडल अध्यक्ष दिनेश निषाद, ज्ञान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह, अखिलेश सिंह, प्रधानाध्यापक श्री एसकेजे पब्लिक शिव भवन ,शिक्षक राहुल सिंह, शिवानंद सिंह, शिक्षिका कुमारी चांदनी, श्रीमती श्रीदेवी, एवं सभी छात्राओं के अभिभावक गण मौजूद रहे वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमानंद सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट