नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशन
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन, निर्मल जैन के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
हजारीबाग | 6 जुलाई 2025:
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्र करना था।
इस शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष व “ब्लड मैन” के नाम से प्रसिद्ध निर्मल जैन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी सदस्य पुतुलुरी रामकृष्ण रेड्डी ने अपने 44वें रक्तदान के साथ की। इस अवसर पर रवि पाल, सूरज जैन, रविंद्र कुमार महतो, आशीष कुमार, के.के. नायक, बीरबल प्रजापति, विवेक कुमार सिंह, अमित कुमार पासवान, सुमित कुमार सिंह, राहुल कुमार, गोपाल कुमार और दीपक कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
निर्मल जैन ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन समय-समय पर रक्तदाताओं को 90 दिन पूरे होने पर कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेरित करती है, जिससे वे नियमित रूप से रक्तदान करते रहें। इस प्रयास से ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होती और थैलेसीमिया पीड़ितों को समय पर रक्त मिल पाता है।
बारिश के बावजूद शिविर में रक्तदाताओं की सहभागिता उत्साहजनक रही। रामकृष्ण रेड्डी ने भी अध्यक्ष निर्मल जैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे लगातार रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता फैला रहे हैं।
शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण रेड्डी, सूरज जैन के साथ मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, गणेश लाल, शीला कुमारी, मधु कुमारी, सुशील कुमार और उदय कुमार का विशेष योगदान रहा।