CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इन दिनों पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेशभर में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ की स्थिति बन रही है।
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इन दिनों पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेशभर में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ की स्थिति बन रही है। आज बुधवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर में बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक हुआ है। यह अगले दो दिनों दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
राजधानी में रुक-रुककर झमाझम बारिश
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में बीते दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
रिपोर्ट किशोर कुमार
दुर्ग छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ