अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही न हो, अधिकारी रखें ध्यान
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
निरीक्षण कर संज्ञान मे आई समस्याओं का संबंधित अधिकारी करें निदान
संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने अधिकारियो को दिए निर्देश
संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग जे.पी.यादव ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में अतिथि शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए, अधिकारी इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर अध्यापन कार्य सुचारु रूप से विद्यालयो का संचालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधीनस्थ संस्थाओं के नियमित निरीक्षण कर संज्ञान मे आई समस्याओं का निदान करने के, कार्यालय और स्कूल समय पर खुलें तथा इन संस्थाओं के कार्यालय प्रमुख एवं स्टाफ समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों के समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करें।
संभागीय उपायुक्त ने लंबित पेंशन प्रकरण, विभागीय जाँच, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करावें, कोषालय से दर्ज आपत्तियों का त्वरित निदान करें, विभागीय जाँच का कार्य तीन माह मे पूर्ण करें। बहुत आवश्यक होने पर निलंबन की कार्यवाही हा,े गंभीर आर्थिक और चारित्रिक प्रकरणों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी को लम्बे समय तक निलंबित न रखा जाए, स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल रिलीव कर नई संस्था मे कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें।
न्यायालयीन प्रकरणों मे शीघ्र जवाब प्रस्तुत किए जाएं।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया जाये और वायुदूत ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।