ए एन ए कॉलेज रोड़ पर अनियंत्रित कर गड्ढे में गिरी

फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से एक घटना सामने आई ए एन ए कॉलेज वाले रोड से अपनी कार से बरेली जा रहे थे तभी एक एन ए रोड पर तेज रफ्तार कार अपना बैलेंस खोकर गढ्ढे में उतर गई।
जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे ए एन ए रोड पर एक कारङ नहर में जा गिरी। जिसमें गांव इटौवा थाना देवरिया निवासी सुरजीत शर्मा अपनी पत्नी के साथ सवार थे। कार अचानक बैलेंस खो गई और रोड किनारे गढ्ढे में जा गिरी । घटना की सूचना पाते ही पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दंपत्ति को कार से सुरक्षित निकाल लिया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह में बताया कि दोनों दंपत्ति किसी कार्य से बरेली जा रहे थे तभी कर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी लेकिन गनीमत रही कोई भी जन हानि नहीं हुई है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली