निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर अमड़ी पुल के समीप दो बाइक की टक्कर, तीन घायल, एक युवक बेहोश
निचलौल, महराजगंज ।
रविवार सुबह लगभग 8 बजे निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर स्थित अमड़ी पुल के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइक झूलनीपुर की तरफ से आगे पीछे आते हुए अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति में थीं और पुल के समीप बने तीखे मोड़ पर एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)
जनपद महाराजगंज से जुड़ने तथा खबर प्रकाशित कराने/विज्ञापन हेतु 8881010191 पर व्हाट्सएप करें।