बबेरू कस्बे में शहीद पत्रकार की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया दिया श्रद्धांजलि
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त की पुण्यतिथि पर बबेरू कस्बे के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारों के द्वारा शहीद दिवस के रूप में शहीद स्मारक पार्क पर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ विवेकानंद गुप्ता रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे। जिसमें स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया है, बता दे की 13 जुलाई को हर वर्ष शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त की पुण्यतिथि बबेरू कस्बे के सभी पत्रकारों के द्वारा मानते चले आ रहे हैं, जिसमें आज 13 जुलाई दिन रविवार की सुबह 10:00 बजे सभी लोगों ने शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्रगुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ बुद्धप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 13 जुलाई सन 1983 को दबंग गुंडो के द्वारा लाठी डंडों से पीट-पीटकर शहीद पत्रकार सुरेश चंद्रगुप्त की हत्या कर दिया था। उन्हीं की याद में हर वर्ष 13 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि पर शहीद दिवस के रूप में पत्रकार मानते चले आ रहे हैं। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद रामकृपाल मौर्य, शिव प्रकाश मालिक, कुलदीप सिंह, रोहित गुप्ता, संदीप सिंह, अनूप यादव, एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, विनय सिंह, जितेन्द्र श्रीवास जीतू, रामू तिवारी ,नंदू चतुर्वेदी, कासिम खान, अखिलेश पासवान, वेद प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, शुभम वाजपेई, प्रभंजन गुप्ता, संदीप पटेल, शैलेंद्र त्रिपाठी,नवल तिवारी, सुधीर अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, नत्थू पटेल, सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट