रोजगार मेले में 325 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में 13 जुलाई को 10.30 से सांय 3.30 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 745 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में 1- GMR Smart Electricity Distribution Pvt Ltd.-(42), 2- Bharat Wire Rpoes LTD-(36) 3- New Holland Tractor-(39) 4- CLR Services-(26) 5- Maruti Suzuki Pvt Ltd-(51) 6- SCN Garments-(41) 7- Royal Classic Chennai-(46) 8- Hindalco Pvt Ltd-(42) 9- L Oreal Foundation-(2) कम्पनियों द्वारा कुल रोजगार मेले में 325 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।रोजगार मेले में सर्वाधिक प्रतिमाह वेतन पाने वाली छात्रायें कु0 शिप्रा सोनी, कु0 मिरन साजिया, कु0 ज्योति गुप्ता का चयन (CTC- 35000 प्रतिमाह) नन्डी फाउण्डेशन ट्रेनर हेतु चयन किया गया।
इस अवसर पर कमलेश मोहन, चेयरमैन, नगर पंचायत दुद्धी, मनोज सिंह बबलु, पूर्व मण्डल अध्यक्ष (भाजपा), नोडल प्रधानाचार्य, रविन्द्र पटेल एवं नकटू-बीजपुर के प्रधानाचार्य, गोपाल दास एवं प्लेसमेन्ट ऑफिसर संजय कुमार श्रीवास्तव तथा आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।