महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद में बड़ी धूम धाम से मनाया गया मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का चौथा स्थापना दिवस।
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों पर काम करेंगे और हमारा मकसद सभी को बराबर सम्मान मिले। देश में जहां भी आमजनता के साथ अन्याय होगा एम सी पी का सिपाही आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा : डाक्टर एम आर अंसारी
औरंगाबाद: मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का चौथा स्थापना दिवस महाराष्ट्र प्रदेश के जनपद औरंगाबाद में मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर में चार किलो का केक काट कर बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव तालिब बेग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक साहब, शेख हमीदुल्ला,औरंगाबाद टाइम्स के सम्पादक सुऐब खुसरो एवं डाक्टर फिरोज खान (एफ के) शालिम हुए सभी ने अपने अपने विचार रखे और पार्टी की विचारधारा पर काम करने के लिए शपथ ली। मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का मकसद सबका साथ सबका सम्मान, यही है मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की पहचान।
एडवोकेट मेराज अंसारी जी ने बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का मकसद ही है कि हम आपके अधिकारों के लिए काम करे। इस मौके पर माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर फिरोज खान साहब ने अपने विचार में मौजूदा समय में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। उनके अधिकारों और उनकी समस्याओं के निदान के लिए काम करने पर जोर दिया जाने पर कहा गया।
राष्ट्रीय महासचिव तालिब बेग ने बताया कि हम मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक साहब ने बताया कि हम महाराष्ट्र के कोने कोने तक अपनी पार्टी को पहुंचाने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव शेख हमीदुल्ला ने अपने विचारों में बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को बराबर का सम्मान देने का काम करेगी और इसी मुहिम को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
प्रोग्राम संयोजक के रूप अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट एस एस हादी अहमद कादरी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री वाई के नारायणनपुरकर जी की मेहनत रंग लाई जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मजबूती के साथ काम करने की आवश्यकता है और बताया कि हम अपने चुनाव का आगाज महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद से करेंगे क्योंकि यह सरजमी ऐतिहासिक सरजमी है। पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर डाक्टर आयजुद्दीन, गब्बर एक्शन कमेटी से शेख हफीज,सय्यद सिकंदर सय्यद सोहेल, लाखन, सय्यद शोएब, कुलवंत सिंह, सरोज नागवंशी, शेख लतीफ़,सय्यद परवीन,शाशा वली, सय्यद निजाम, सय्यद मुख्तार, सय्यद सफ़ीउद्दीन,मुफ्ती शेख़ शाकिर हुसैन, शेख मोहसिन,हाजी शेख इलियास, मोहम्मद अय्यूब हुसैन, रतन जयराम महात्रे,समीर जाफरी,शेख मुशीर, शेख चांद ,वसीम मोमिन, शेख वजारत खान साहब शेख सहाब, शेख़ आसिफ,के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट,किशोर कुमार
दुर्ग छत्तीसगढ़
ब्यूरो चीफ