वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस ने बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी उपकरणों की जांच की और बैंक सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैंक और एटीएम पर जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है, और यह चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। सहारनपुर पुलिस का यह अभियान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि अपराधियों के मंसूबों पर भी लगाम लगाने की कोशिश है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़