खबर जनपद बांदा के बबेरू कस्बे की कमासिन रोड गौतम बुद्ध नगर बनतलवा का है। जहां के रहने वाले आकाश वर्मा पुत्र रवि वर्मा उम्र करीब 13 वर्ष यह आज गुरुवार की दोपहर विद्यालय से पढ़ने के बाद अपने घर पहुंचा। जहां फर्राटा पंखा छूने से करंट की चपेट पर आ गया, जिसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
*बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट*