नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम संपन्न
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशे से दूरी हैं जरूरी कार्यक्रम और शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में जिला संगठन डॉ सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे, रणधीर सिंह राजपूत, रीना सरयाम की विशेष उपस्थिति आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया कि कि नशा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता हैं साथ ही उन्होने छात्रों को कभी भी नशा ना करने की शपथ दिलाई। डॉ.सुखदेव डोंगरे ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 3 से 4 लाख लोगों कि मृत्यु नशा करने से हो रही हैं। डॉ.पलवी दुबे ने स्वयंसेवकों से कहा की आप भी नशे से दूर रहें और आसपास के लोगों को भी इससे जागरूक करें। आभार प्रो.शंकर सातनकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.दीपिका साहू, डॉ.दीपक मानकर, डॉ.शिवदयाल साहू, डॉ.पलवी दुबे, डॉ.लोकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.गीता मालवी सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे वरिष्ठ स्वयंसेवक अक्षय मालवी, अंजली नागोरे, आयुष नागोरे, इश्तियाक अली, नितिन पवार, दयाराम सिरसाम,कामनी खवसे, कीर्ति अडलक, खुशी पारखे, श्रुति सोनारे, खुशबू माकोड़े, निशु पवार, रंजीत कास्दे आदि स्वयंसेवक का सराहनीय योगदान रहा।