परिवहन विभाग की लापरवाही रवैया से किसी दिन भी हो सकता है बड़ा हादसा-आशु
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
राबर्ट्सगंज नगर लोढ़ी के पास से लेकर हिन्दुआरी तक वाहनों के स्पीड पर हो अंकुश
सोनभद्र।घोरावल विधानसभा के न्याय पंचायत बढ़ौली के उरमौरा गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें उपस्थित लोगों ने वाहनों के ओवरलोड/ हाई स्पीड के साथ नंबर प्लेट पर अपनी बातें रखी । इसमें पी0सी0सी0 आशु दुबे ने कहा कि पूर्व में भी यहां A.R.T.O. रहे पी0एस0 राय जी को नंबर प्लेट एवं ओवरलोड को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन इस पर कोई भी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई, स्थिति ऐसी है कि राबर्ट्सगंज नगर जो लोढ़ी से शुरू हो जाता है आप देखे तो ओवरलोड गाड़ियां /ट्रक मनमाने स्पीड से वाहनों को क्रॉस करते हुए चलती हैं जो कभी-कभी घटना को अंजाम भी दे देती हैं, इसके लिए एक स्पीड निर्धारण नगर के अंदर होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर देखा जाए तो करीब 1 किलोमीटर का फ्लाईओवर शुरू होने के दक्षिण दिशा में और वहीं करीब डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर खत्म होने के उत्तर दिशा में ज्यादातर नगर के लोगों का आवागमन रहता है इस पर स्पीड का निर्धारण होना चाहिए, साथ ही गाड़ियां ओवरलोड के साथ नंबर प्लेटों पर कभी एक नंबर मिटाकर कभी उसके ऊपर कोई चीज लटका कर कभी चेचिस के अंदर नंबर प्लेट लगाकर तमाम तरीके से नंबर को छुपाने का काम किया जाता है ।
अगर कोई गाड़ी किसी को धक्का देकर जाए तो हादसे का शिकार व्यक्ति उस गाड़ी का नंबर भी नहीं देख सकता ।वही आशु दुबे नहीं अभी आरोप लगाया की अगर किसी गाड़ी की चेचिस गाड़ी के औषतान मानक से ज्यादा है तो उनका फिटनेस जो आरटीओ विभाग द्वारा पास होता है यह किसकी जिम्मेदारी है, यह भी संदेहात्मक है इस पर भी विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ,ताकि बरसात के दिनों में ना सड़के खराब हो ना ही आम जनमानस घटना का शिकार हो ।अगर एक हफ्ते में इस पर कोई कार्यवाही संबंधित विभाग द्वारा नहीं की जाती तो हम इसके तहत विभाग पर प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी । कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि स्कूल के बच्चों के भी पढ़ने का समय रहता है वहां वाहन संतुलित स्पीड में नहीं चलेंगे तो घटना कभी भी हो सकती है, कांग्रेस नेता राहुल जैन ने कहा कि तमाम दुकानें नगर पालिका के अंदर बनी हुई है अगर ओवरलोड गाड़ियां इसी तरीके से चलेंगे तो दुकान का जो सामान आ रहा है या जो ग्राहक सामान लेकर जा रहा है वह भी क्षतिग्रस्त हो सकता है ,कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि गाड़ियों के चेचिस का निर्माण उसके क्षमता के अनुसार खुद निश्चित रहता है उसको बढ़कर बनाना सड़कों पर एवं उसके बैलेंस पावर को निश्चित रूप से खराब करेगा,N.S.U.I. के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि आए दिन देखने को मिलता है कि भारी वाहनों को चलने वाले जो ड्राइवर हैं वह भी कम उम्र के समझ में आते हैं उनके भी हैवी लाइसेंस का जांच करना बहुत जरूरी है। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति रावटसगंज विधानसभा उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान , एनसयूआई के जिला महासचिव रोहित भारती, गुलाब सिंह, विजय कुमार ,जितेंद्र वर्मा , शमशेर , नागेंद्र कुमार ,विनोद कुमार ,राधे श्याम, अनुराग त्रिपाठी , रहे।