जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने बाढ़/ अतिवृष्टि से हुई क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को राहत राशि वितरण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल/पुलियों/मार्गो की मरम्मत, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एक पेड़ मां के नाम, 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण,आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ekyc की प्रगति , सीएम डेस बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा , विभिन्न आयोगों, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर भेजने, टी एल पत्रों पर की गई कार्यवाही के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान,संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, टीकमगढ़ एसडीएम श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, बल्देवगढ़ एसडीएम श्रीमती भारतीदेवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।