विद्यालयीय क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में किया गया आयोजन।
सीनियर जूनियर तथा सब जूनियर के छात्रों ने किया प्रतिभाग विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया खेलका शुभारंभ।
मामला क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा का है जहां पर आज क्षेत्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस का किया गया आयोजन जिसमें अंडर 14 अंडर 17 वर्ष एवं अंडर 19 वर्ष के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेंद्र कुमार मिश्रा में सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों का परिचय कर की खेल की शुरुआत खेल के दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया वही प्रतियोगिता के समापन में विद्यालय के प्रबंधक श्री राजा भैया सिंह परिहार के द्वारा खेल का समापन किया गया खेल में अंपायर की भूमिका विद्यालय के व्यायाम शिक्षक धर्मपाल सिंह एवं स्कोरर के रूप में सुनीत प्रसाद तथा वीरेंद्र कुमार ने अपना सहयोग प्रदान किया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट