नदी में डूबने से युवक की मौत, ग्रामीणो में मचा कोहराम
आगरा/पिनाहट। मंगलवार शाम को थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुखलालपुरा में उटंगन नदी पार कर फतेहाबाद की सीमा से गांव की तरफ आ रहा युवक नदी के तेज बहाव में बह गया।और नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई।करीब 2 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बाह भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार थाना बसई अ रेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुखलालपुरा निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार गांव जटपुरा में एसएसओ के पद पर विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है।और मंगलवार शाम करीब 4 बजे फतेहाबाद की तरफ से नदी पार कर अपने गांव सुखलालपुरा आ रहा था।तभी नदी के तेज बहाव के चलते वह नदी में बह गया।नदी में डूबने के चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। करीब 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और गोताखोरों ने 2 घंटे बाद नदी में डूबे युवक का शव बाहर निकाला
पूर्व में भी उटंगन नदी पर पुल निर्माण की मांग कर चुके है ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 300 की आबादी है।और रोजाना ग्रामीण अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं व पशुओं को लेकर नदी पार कर खेत की तरफ फतेहाबाद की सीमा में आते-जाते हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से पुल निर्माण की मांग कर चुके है।लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तक पुल का निर्माण नहीं कराया है।इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते है। ग्रामीणों ने सुखलालपुरा में उटंगन नदी पर पुल बनाए जाने की मांग।
वही इस मामले में थाना प्रभारी बसई अरेला अभिषेक कुमार का कहना है की नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई है।युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।