जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द्र साहू
तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी में किसानों की मूंग और उड़द की खरीदी की जा रही है परन्तु तौल केंद्र की कमी होने से किसान परेशान है
उपज की खरीद में मंडी में ज्यादा समय लग रहा है इस संबंध में जब जवाबदारों से बात की तो उन्होंने किसानों की समस्या देखते हुए तीन तौल काटे और बढ़ाए परन्तु किसानों की संख्या इतनी अधिक थी कि उपज खरीदने में फिर भी समय लग रहा है किसानों की मांग थी कि और तुलाई केंद्र बढ़ाए जाए सुबह से मंडी के गेट बंद होने के कारण जनपद रोड पर बड़ा जाम लग गया था बुधवार को कृषि उपज मंडी के गेट नहीं खुलने पर किसानों ने मीडिया को फोन पर परेशानी बताई जिस पर सभी मीडिया ने मंडी पहुंचकर किसानों की परेशानी को देखते हुए और रोड पर लंबा जाम लगा होने पर मंडी के कर्मचारी को बुलाकर सुबह 8 बजे गेट खुलवाए जिससे जनपद रोड पर लगा जाम खुल सका