रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर। मालाखेड़ा ग्राम पंचायत बड़ेर का सरकारी स्कूल के बच्चों का पानी की व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं है प्रधानाचार्य की व्यवस्था नाकाम, स्कूल के कर्मचारियों का बच्चों पर कोई ध्यान नहीं। सहगल फाउंडेशन द्वारा स्कूल का रुप परिवर्तन कर दिया गया लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों का रूप परिवर्तन नहीं हुआ बच्चों पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा कुछ ग्रामीण लोगों की बनी कमेटी वह भी स्कूल के बच्चों पर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों का कहना है की बच्चों का विकास नहीं तो स्कूल का विकास होकर क्या करेंगे बच्चे अंधकारमय में जी रहे हैं। इसलिए गांव के बच्चे सरकारी स्कूल को छोड़कर अन्य स्कूलों में पलायन कर रहे हैं।