*टीकाकरण महाअभियान को सफल बनानें हेतु रैली एवं दीवार लेखन के माध्यम से किया गया प्रेरित*
उमरिया – मानपुर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदवार के ग्राम हरदी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया, प्रशिक्षक, आशा कार्यकर्ता, ए एन एम के द्वारा दीवार लेखन एवं रैली निकालकर टीकाकरण महाअभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की अपील की गई। अभियान में साथिया उर्मिला केवट, विष्णु केवट, आशा कार्यकर्ता उषा केवट, ए एन एम गायत्री केवट , राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अनुपमा एजुकेशन सोसायटी के प्रशिक्षक कृष्ण कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षक कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महाअभियान कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर दूसरा डोज लगाना है उनको घर घर जाकर बुलाकर टीकाकरण करवाना है । अभियान को सफल बनाना है । जिनको अभी टीका की पहली खुराक भी नही लगी है उनको प्रमुखता से बुलाकर टीका लगवाना है । पीले चावल, तिलक लगाकर टीका लगवाने वाले लोगो का अभिनंदन करवाना है आदि नारो से प्रेरित किया जा रहा है।