प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश
स्लग-नाबालिक युवती पर प्राण घातक हमला
एंकर_ डिंडौरी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका पर युवक द्वारा ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर रही है।
जानकारी में बताया गया कि आरोपित राकेश पट्टा नाबालिग बालिका को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था
मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे रास्ते में नाबालिक को युवक मिल गया और उसे परेशान करने लगा। देखते ही देखते युवक द्वारा नाबालिक के गले में ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया।
जानकारी लगने पर परिजन पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। और बालिका के बयान दर्ज करने में जुट गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे ने बताया कि आरोपित युवक की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। आरोपित युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर की गई जांच में मामला छेड़खानी का सामने आ रहा है। घायल बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपित भी उसी गाँव का निवासी बताया गया है।